अब सभी जरूरी दस्तावेज डिजिटल हो गए हैं। इसके अनगिनत फायदे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने हाल ही में राशन कार्डो को भी डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। खाद्य मंत्रालय ने इस डिजिटल राशन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। आज हम आपको इस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया और उसके उपयोग के बारे में बताएंगे।
डिजिटल राशन कार्ड क्या हैं?
डिजिटल राशन कार्ड आपके पारंपरिक राशन कार्ड का ही एक इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है। इसे आप अपने मोबाइल फोन में PDF रूप में रख सकते हैं या इसे प्रिंट करवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत इसे जारी किया जाता है।
डिजिटल राशन कार्ड के फ़ायदे
- डिजिटल राशन कार्ड हमेशा आपके मोबाइल फोन में रहता है, जिससे इसे खोने का डर कम होता है।
- आप जब चाहें और कहीं भी अपना राशन कार्ड देख सकते हैं।
- आप ज़रूरत पड़ने पर इसे आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।
- आप डिजिटल राशन कार्ड पोर्टल या ऐप पर अपने लेनदेन का इतिहास देख सकते हैं, जिससे यह पता लगाना आसान हो जाता है कि आपने कितना राशन प्राप्त किया है।
- डिजिटल प्रणाली में हेरफेर करना मुश्किल होता है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।
- आपको राशन दुकानों पर लंबी लाइनों में इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।
- आप घर बैठे ही राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे कि राशन की मात्रा जानना या नया राशन कार्ड के लिए आवेदन करना।
डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- मोबाइल नंबर
ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल राशन कार्ड
- सबसे पहले नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल की Digital Ration Card Official Website को ओपन करें।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर कुछ विकल्प दिए हुए रहेंगे।
- यहाँ से Ration Cards के मेनू में जाये।
- इसमें Ration Card Details On State Portals के विकल्प का चयन करें।
- अब एक नये पेज पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आपके राज्य का चयन करें।
- चयन करते ही आप डायरेक्ट आपके राज्य के खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जाएँगे।
- अब आप फिर से राशन कार्ड के मेनू में जायें।
- अब आपको अपने ज़िले, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपके गाँव या क़स्बे के सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में अपना नाम खोजें तथा उसका चयन करें।
- अब वेबसाइट पेज पर राशन कार्ड की संपूर्ण जानकारी खुल जाएगी।
- यहाँ सबसे ऊपर राशन कार्ड की डिटेल्स दी हुई रहेगी जिसे आप प्रिंट भी करवा सकते हैं।
- इसके नीचे आपके राशन कार्ड द्वारा ली गई खाद्य सामग्री से संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी।
- इसी पेज पर आपको डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा जिसके ज़रिए आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित कुछ अति महत्वपूर्ण जानकारी नीचे बताई जा रही हैं।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
आपके डिजिटल राशन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करते समय समस्याएँ हो सकती हैं। जिसके निम्नलिखित कुछ कारण हो सकते हैं:
- फ़िलहाल कुछ राज्यों में ही डिजिटल राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। इसलिए पहले यह सुनिश्चित कर ले कि आपके राज्य ने यह सुविधा प्रारंभ की भी है या नहीं।
- एनएफ़एसए की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा हमें सभी राज्यों के खाद्य विभागों के आधिकारिक पोर्टल का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जाता हैं।
- लेकिन कुछ राज्यों द्वारा राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूसरे पोर्टल हो सकते हैं, इसलिए पोर्टल डायरेक्ट ना खुलने की स्थिति में आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अंत में, हो सकता हैं किसी आकस्मिक कारण से खाद्य विभाग की वेबसाइट काम ना कर रही हो, ऐसी स्थिति में आप कुछ समय बाद फिर से कोशिश करके देखें।